ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

बिहार में भीषण गर्मी का कहर: अगले तीन दिन झुलसाएगी तपिश, 23 अप्रैल से कुछ इलाकों में राहत के आसार; मौसम विभाग का येलो अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में भीषण गर्मी का असर जारी है. अगले तीन दिनों तक तापमान 42°C तक पहुंचने का अनुमान है. 23 अप्रैल से उत्तर बिहार में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है.

Bihar Weather Today
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Today: बिहार में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी। ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज मौसम के तेवर काफी तल्ख रहेंगे और लोगों को तेज धूप से बचने तथा पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।


रविवार को राज्य के 10 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। इनमें डेहरी (43.0°C), भभुआ (42.9°C), गया (42.8°C), बक्सर (42.7°C), डुमरांव (41.9°C), औरंगाबाद (41.8°C), राजगीर (41.5°C), अरवल (41.1°C), शेखपुरा (41.0°C) और जहानाबाद (40.2°C) शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बिहार के अधिकांश शहरों में अगले 2–3 दिनों तक तापमान इसी दायरे में बना रहेगा।


हालांकि, 23 अप्रैल से उत्तर बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। इससे वहां के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि दक्षिण बिहार अभी भी लू की चपेट में रहेगा।


पटना में अधिकतम तापमान 39.3°C और न्यूनतम 25.6°C दर्ज किया गया। राजधानीवासियों को अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं, 24 अप्रैल से दक्षिण-पूर्व बिहार के पांच जिलों में बारिश के संकेत हैं।


पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, हवा की दिशा में बदलाव के कारण मौसम की यह स्थिति बनी हुई है। पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है और इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार के मुताबिक, दिन के तापमान में करीब 6 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।


वहीं, पिछले 24 घंटों में हवा का रुख पछुआ से बदलकर पुरवा हो गया, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 1.5°C और न्यूनतम 1.3°C कम हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.5°C और न्यूनतम 21.7°C रिकॉर्ड किया गया। करीब 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवा हवा के कारण सुबह के समय नमी का स्तर 90 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया, जिससे गर्मी की तीव्रता कुछ कम महसूस हुई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता