ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तार

भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, स्कूलों पर प्रतिबंध; नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी

अरवल जिले में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 5 तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। वहीं कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई सुबह 11 बजे तक सीमित कर नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के अरवल जिले में बढ़ते तापमान और लू को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बिहार मौसम सेवा केंद्र, योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी दैनिक मौसम बुलेटिन 22 मई 2026 के अनुसार आगामी तीन दिनों तक अरवल सहित राज्य के कई जिलों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। 


मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष एडवाइजरी जारी की है। डीएम ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि भीषण गर्मी एवं लू को गंभीरता से लें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कक्षा 05 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन पर अगले आदेश तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। 


वहीं कक्षा 06 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में पढ़ाई सुबह 11 बजे तक ही संचालित करने का निर्देश दिया गया है। संबंधित संस्थानों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।जिला प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने की अपील की गई है। 


बाहर निकलते समय सिर एवं शरीर को ढककर रखने तथा हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।अत्यधिक गर्मी, चक्कर, सिरदर्द, कमजोरी अथवा लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06337-229494, 228191, 228008 एवं व्हाट्सएप नंबर 8235230817 पर संपर्क किया जा सकता है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता