ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

Road Accident: हजारीबाग में भीषण सड़क हादसे में गया के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। शादी में शामिल होने जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे गांव में मातम पसर गया।

Road Accident
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गया जिले के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक आमस थाना क्षेत्र के साव कला पंचायत के तेतरिया गांव के निवासी थे। एक ही परिवार के खत्म हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


मृतकों की पहचान शिव कुमार मांझी, उनकी पत्नी रूबी कुमारी, बेटी सोनी और सुहानी, ससुर कृत मांझी तथा उनके पोते प्रेम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिव कुमार मांझी मूल रूप से गया के रहने वाले थे, लेकिन अपने परिवार के साथ धनबाद में रहते थे और वहीं नौकरी करते थे। 


वे अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। राहत की बात यह रही कि उनका बड़ा बेटा, जो धनबाद में ही रहता है, शादी में शामिल नहीं हुआ था, जिससे उसकी जान बच गई।


स्थानीय जानकारी के अनुसार, यह हादसा चौपारन थाना क्षेत्र के दनुआ जंगल के पास हुआ, जहां उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि शिव कुमार झरिया कोलियरी में कार्यरत थे और गुरुआ थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव में अपनी फुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद तेतरिया गांव समेत पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता