ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

बिहार: प्रत्याशी को अपराधियों ने मारी गोली, चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे घर

DARBHANGA: बिहार में चुनाव के बीच प्रत्याशियों पर हमले का सिलसिला जारी है. एक और प्रत्याशी को अपराधियों ने गोली मार दिया है. यह घटना बैरी के ठाकोपुर की है.घटना के बारे में ब

बिहार:  प्रत्याशी को अपराधियों ने मारी गोली, चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे घर
Manish Kumar
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में चुनाव के बीच प्रत्याशियों पर हमले का सिलसिला जारी है. एक और प्रत्याशी को अपराधियों ने गोली मार दिया है. यह घटना बैरी के ठाकोपुर की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दरभंगा के हायाघाट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र नाथ उर्फ चिंटू सिंह को चुनाव प्रचार कर घर लौट रहे थे. इस बीच रास्ते में अपराधियों ने गोली मार दी. रविंद्र पहले जेडीयू के नेता थे, लेकिन टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय ही खड़े हो गए. 

गंभीर स्थिति में कराया गया भर्ती

घायल प्रत्याशी को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे चिंटू सिंह बाइक से चुनाव प्रचार खत्म कर घर लौट रहे थे. इस दौरान ही अपराधियों ने बीच रास्ते में रोका सीने और पेट में गोली मार दी. घटना की जानकारी मिलने बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने गोली क्यों मारी है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता