ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद

हरसिद्धि-छपवा रोड पर युवक की हत्या से सनसनी, मक्का खेत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ के पास मक्का के खेत से एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या की आशंका जताई जा रही...

हरसिद्धि-छपवा रोड पर युवक की हत्या से सनसनी, मक्का खेत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब हरसिद्धि-छपवा मुख्य पथ पर सड़क किनारे मक्का के खेत से एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धनखरैया पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।


मृत युवक की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के परसौना गांव निवासी स्वर्गीय सुखल साह के 30 वर्षीय पुत्र रमेश साह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


घटनास्थल की स्थिति को देखकर पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मान रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को सुनसान इलाके में लाकर मक्का के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस आसपास के इलाके में साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


बताया जा रहा है कि मृतक रमेश साह नेपाल में अपने बहनोई के साथ रहकर काम करता था। उसके बहनोई की वहां दुकान है और रमेश लंबे समय से उसी के पास रह रहा था। गांव वालों के अनुसार, उसे आखिरी बार रविवार को गांव में देखा गया था। इसके बाद सोमवार सुबह उसका शव मिलने से परिवार और गांव में मातम पसर गया।


जानकारी के मुताबिक रमेश साह की तीन बहनों की शादी घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर पनापुर गांव में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही बहनों और उनके परिजन मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग, आपसी विवाद, पुरानी रंजिश और दोस्ती में दुश्मनी समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।


हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।