ब्रेकिंग
आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहआरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजह

Accident News: रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे गिरा तेज रफ्तार ट्रक, बाल-बाल बची लोगों की जान

Accident News: बिहार के वैशाली जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां एक अनियंत्रित ट्रक पुल से नीच गिर गया है, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है.

Accident News
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Accident News: बिहार के वैशाली जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। हाजीपुर के रामाशीष चौक स्थित ओवरब्रिज पर एक अनियंत्रित ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे गिर गया है। यह ट्रक बालू से लदा हुआ था और पटना से छपरा की ओर जा रहा था। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग भारी संख्या में इकट्ठा हो गए।


इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर है। घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक ब्रिज की रेलिंग को तोड़ता हुआ नीचे गिरा, लेकिन सौभाग्य से पुल के नीचे खड़े लोग उसकी चपेट में नहीं आए। ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक भी मौजूद है, जहां अगर ट्रक गिरता तो एक बड़ी रेल दुर्घटना हो सकती थी। लेकिन ट्रक दूसरी ओर बने पुल के पिलर से टकरा कर रुक गया, जिससे और बड़ा हादसा टल गया।


वहीं, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चालक को चलती ट्रक में झपकी लग गई थी, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक के परखच्चे उड़ गए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त थी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया है। मौके पर पुलिस द्वारा ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक का बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही है।