ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

बिहार में क्राइम अनकंट्रोल, सुबह-सबेरे वकील को गोलियों से भूना

VAISHALI : बिहार के मुखिया नीतीश कुमार लॉ एंड ऑर्डर को लेकर लाख दावे कर लें लेकिन हकिकत कुछ और ही है. सरकार के क्राइम कंट्रोल करने के दावे को अपराधी ठेंगा दिखाते हुए हर दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे

बिहार में क्राइम अनकंट्रोल, सुबह-सबेरे वकील को गोलियों से भूना
Anamika
2 मिनट

VAISHALI : बिहार के मुखिया नीतीश कुमार लॉ एंड ऑर्डर को लेकर लाख दावे कर लें लेकिन हकिकत कुछ और ही है. सरकार के क्राइम कंट्रोल करने के दावे को अपराधी ठेंगा दिखाते हुए हर दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 

ताजा मामला  महुआ थाना इलाके के भरतपुर गांव के पास की है, जहां अपराधियों ने  हाजीपुर कोर्ट के अधिवक्ता रविरंजन झा की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि रविरंजन झा अपने पैतृक गांव तीसीओता थाना के महती गांव से अपनी वैगनार कार से हाजीपुर आ रहे थे. तभी रास्ते में अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें गोली मार दी. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

सुबह-सबेरे वकील की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.  मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर महुआ पुलिस पहुंची है और जांच में जुट गई है. वकील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है.