ब्रेकिंग
YouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौतYouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौत

हाजीपुर : पारिवारिक कलह से परेशान रेस्टोरेंट मालिक घर छोड़कर भागे थे, हनुमानगढ़ी में मिला ठिकाना

HAJIPUR : हाजीपुर से गायब हुए रेस्टोरेंट मालिक का ठिकाना मिल गया है। हाजीपुर के डायना रेस्टोरेंट के कथित लापता संचालक को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या हनुमानगढ़ी से बरामद क

हाजीपुर : पारिवारिक कलह से परेशान रेस्टोरेंट मालिक घर छोड़कर भागे थे, हनुमानगढ़ी में मिला ठिकाना
Editor
2 मिनट

HAJIPUR : हाजीपुर से गायब हुए रेस्टोरेंट मालिक का ठिकाना मिल गया है। हाजीपुर के डायना रेस्टोरेंट के कथित लापता संचालक को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या हनुमानगढ़ी से बरामद कर हाजीपुर लाई है। दीपावली की शाम यादव चौक से होटल व्यवसायी राकेश कश्यप के अचानक लापता होने की लिखित सूचना उनके बेटे रचित कश्यप ने नगर थाने को दी थी। उसके बाद लापता होटल संचालक की पत्नी मीता कश्यप ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस पर अनदेखी करने समेत कई आरोप लगाए थे लेकिन अब मामला कुछ और ही निकला है। 


लापता होने के बावजूद होटल संचालक परिवार वालों से फोन पर बात कर रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने लापता कारोबारी के फोन को सर्विलांस पर लिया। टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन के दौरान लापता होटल संचालक को लोकेट करने में पुलिस को सफलता मिली। नगर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली के बाद तत्काल छठ को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण में व्यस्तता के बावजूद पुलिस टीम को यूपी के अयोध्या भेजा गया। 


लापता होटल संचालक यूपी के अयोध्या हनुमानगढ़ी में ठिकाना बना रखा था। पुलिस उसे वापस लेकर आयी है। पूछताछ के दौरान होटल कारोबारी राकेश कश्यप ने बताया कि पारिवारिक कारणों से वह तनाव में थे। वे खुद ही घरवालों को बिना बताए अयोध्या चले आए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि होटल संचालक अपने परिजनों के साथ प्लानिंग कर खुद ही गायब होने और पत्नी ने अपहरण की बात प्रचारित कर पुलिस को गुमराह किया है।

टैग्स