ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शिक्षकों की हड़ताल पर आखिकार टूटी सरकार की नींद, 24 अप्रैल को शिक्षा विभाग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेगा समीक्षा

PATNA: बिहार के शिक्षक अलग-अलग मांगों को लेकर करीब दो माह से हड़ताल पर है, लेकिन इसको लेकर सरकार की अब जाकर नींद टूटी है. हड़ताली शिक्षकों की मांगों को लेकर और लिए जाने वाले फैसले

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के शिक्षक अलग-अलग मांगों को लेकर करीब दो माह से हड़ताल पर है, लेकिन इसको लेकर सरकार की अब जाकर नींद टूटी है. हड़ताली शिक्षकों की मांगों को लेकर और लिए जाने वाले फैसले को लेकर  24 अप्रैल को शिक्षा विभाग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने वाला है. 

शिक्षकों की हड़ताल पर आखिकार टूटी सरकार की नींद, 24 अप्रैल को शिक्षा विभाग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेगा समीक्षा

इसको लेकर शिक्षा विभाग के निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को लेटर लिखा है. लेटर में लिखा गया है कि आप को अवगत कराया जाता है कि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति एवं माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक हड़ताल पर है. इसको लेकर 24 अप्रैल को वीडियो कॉनफ्रेंसिंग में उपस्थित होना सभी सुनश्चित करें.


बता दें कि बिहार के हजारों शिक्षक समान काम के लिए समान वेतन समेत कई मांगों को लेकर करीब दो माह से हड़ताल है. लेकिन इससे पहले सरकार ने शिक्षकों से बात करने की कोई पहल नहीं की. हड़ताल के दौरान शिक्षकों का वेतन भी रोक दिया गया. जिसके खिलाफ में शिक्षक मानवाधिकार आयोग तक पहुंचे हैं. शिक्षकों के कई गुटों का कहना है कि सरकार हमलोगों की मांगे मान ले तो तुरंत हड़ताल को समाप्त कर देंगे. अब देखना है कि 24 अप्रैल को शिक्षकों को लेकर किस तरह का फैसला लिया जाता है.