ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के एक और IPS अफसर की दिल्ली एंट्री....राष्ट्रीय जांच एजेंसी में देंगे सेवाबिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायाबेनकाब हुई मोतिहारी पुलिस ! टोल प्लाजा से पकड़ाया 25 लाख.., दूसरे थाने में 35 लाख की हुई डील, मामला पहुंचा DGP के पास तो मचा हड़कंप...मांगी गई रिपोर्टबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसाBihar News: बिहार के एक और IPS अफसर की दिल्ली एंट्री....राष्ट्रीय जांच एजेंसी में देंगे सेवाबिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायाबेनकाब हुई मोतिहारी पुलिस ! टोल प्लाजा से पकड़ाया 25 लाख.., दूसरे थाने में 35 लाख की हुई डील, मामला पहुंचा DGP के पास तो मचा हड़कंप...मांगी गई रिपोर्टबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसा

गुटखा के लिए बेगूसराय मंडल कारा में अनशन पर बैठा कैदी, 4 दिन से छोड़ा खाना-पीना

BEGUSARAI : बेगूसराय के मंडल कारा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक बंदी गुटखा नहीं मिलने से नाराज होकर अनशन पर बैठ गया है. मिली जानकारी के अनुसार बंदी ने प

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय के मंडल कारा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक बंदी गुटखा नहीं मिलने से नाराज होकर अनशन पर बैठ गया है. 

मिली जानकारी के अनुसार बंदी ने पिछले चार दिनों से खाना-पीना छोड़ दिया है और गुटखा की मांग कर रहा है. इस बाबत जेल सुपरिटेंडेंट बृजेश सिंह मेहता ने बताया कि पिछले दिनों उनके घर वाले खाना देने के लिए आए थे. खाना देने के बहाने से एक सिपाही की मदद से उसे गुटखा पहुंचाया जा रहा था. 

जिसके बाद जांच में यह बात सामने आ गई और सिपाही पर कार्यवाई की गई. इसके बाद उसे गेंद में लपेटकर गुटखा बाहर से फेंक कर दिया गया. यह मामला सामने आने के बाद सुरक्षा के ख्याल से बंदी को सुरक्षा सेल में डाल दिया गया. जहां गुटखा नहीं मिलने से नाराज बंदी ने अनशन शुरू कर दिया है. जेल अधीक्षक ने बताया अनशन पर बैठा बंदी रामदीरी महाजी निवासी अविनाश कुमार पिछले नौ महीने से मंडल कारा में बंद है.


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता