ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

नीतीश के गांव कल्याणबीघा से लौटने के बाद लालू से मिलेंगे राज्यपाल, राबड़ी आवास के बाहर बढाई गई सुरक्षा, आरके सिन्हा से भी करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की माता के पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए राज्यपाल कल्याणबिगहा गये हुए थे। वहां से लौटने के बाद अब वो राबड़ी आवास जाएंगे और लालू प्रसाद से मिलेंगे। उसके बाद आरके सिन्हा से भी मुलाकात करेंगे और नववर्ष की शुभकामनाएं देंगे।

governor visit
लालू से राज्यपाल की मुलाकात
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR GOVERNOR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए साल के पहले दिन अपनी माता की पुण्यतिथि के मौके पर अपने गांव कल्याणबीघा पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अलावे कई मंत्री और विधायक मौजूद थे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार की माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। कल्याणबीघा से आने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान राबड़ी आवास जाएंगे और राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे। 


कुछ ही देर बाद वो राबड़ी आवास पहुंचेंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार लालू से मुलाकात के बाद राज्यपाल 6 बजकर 15 मिनट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता आरके सिन्हा के आवास पर भी जाएंगे जहां उनसे भी मुलाकात करेंगे। 


साल 2025 के आगाज के साथ ही देश विदेश में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। बिहार के सियासी गलियारे में भी जश्न का माहौल है। राबड़ी आवास में आरजेडी चीफ लालू प्रसाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सुबह से ही कार्यकर्ता राबड़ी आवास गिफ्ट लेकर पहुंच रहे हैं। एक कार्यकर्ता तो न्यू ईयर की पार्टी के लिए खस्सी लेकर राबड़ी आवास पहुंच गया है।


दरअसल, नए साल के मौके पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं और लालू प्रसाद से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आरजेडी चीफ भी राबड़ी आवास में चौकी लगाकर बैठ गए हैं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। कार्यकर्ता अपनी हैसियत के मुताबिक लालू के लिए गिफ्ट लेकर राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं।


लालू प्रसाद के साथ साथ उनकी पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी आवास में मौजूद हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं। लगातार कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं और बधाई देकर वापस लौट रहे हैं। यह सिलसिला सुबह से ही जारी है और देर शाम तक चलने की संभावना है। 


इससे पहले लालू ने एक्स पर ट्वीट कर प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, “नववर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल में गरीबी, बेबसी,बेरोजगारी, बेकारी का नाश हो। सामाजिक-आर्थिक असमानता व ऊंच-नीच का भेद मिटे। प्रेम सौहार्द बढे़, सांप्रदायिक सद्भाव स्थापित हो, इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ आप सभी के स्वस्थ, सफल और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं”।

टैग्स