बिहार में ठंड का सितम शुरू: पछुआ हवा ने बढ़ाई शीतलहर की आशंका, तापमान में जबरदस्त गिरावट Bihar Crime News: 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधी अरेस्ट, बिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान Bihar Crime News: बिहार में लोजपा (रामविलास) का नेता अरेस्ट, नाबालिग छात्रा के किडनैपिंग केस में पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: बिहार में लोजपा (रामविलास) का नेता अरेस्ट, नाबालिग छात्रा के किडनैपिंग केस में पुलिस ने दबोचा बिहार में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात से पहले डीजे ट्रॉली ने 10 से अधिक महिला और बच्चों को रौंदा; हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत बिहार में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात से पहले डीजे ट्रॉली ने 10 से अधिक महिला और बच्चों को रौंदा; हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत Bihar News: बिहार के असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट पर यौन शोषण के आरोप, SP ऑफिस में महिला ने काटी अपनी नस; किया भारी बवाल Bihar Bhumi: जमीन रजिस्ट्री के कितने दिनों बाद तक होगा दाखिल खारिज? डिप्टी CM ने अफसरों को दे दिया बड़ा टास्क..
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 11 Jan 2025 10:34:25 AM IST
Road Accident In Bihar - फ़ोटो REPOTER
Road Accident In Bihar: बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान न जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकलकर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के मरहीया चौक पर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफ़री का माहौल कायम हो गया है। इसके बाद मामले की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके साथ ही पुलिस मामले की पड़ताल में लग गई।
वहीं,इस घटना में मृतक की पहचान 28 साल की जानकी देवी और उनकी 5 साल की बेटी परिधि कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। परिवार के लोग 3 साल के कार्तिक का इलाज कराकर घर लौट रहे थे। घटना के समय अजय राम अपनी पत्नी जानकी देवी और दोनों बच्चों के साथ बाइक पर सवार थे।
बताया जा रहा है कि, जैसे ही यह लोग मरठीया चौक पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का पिछला पहिया मां और बेटी के ऊपर से गुजर गया। स्थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को तुरंत हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
इधर, मीरगंज थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई है। उसके बाद अब जांच के बाद ही सामने आया है।