ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

गोपालगंज में ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी, बदमाशों के साथ महिला चोर की तस्वीर CCTV में कैद

जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे बिहार में चोरी की घटनाएं भी बढ़ी है। चोरी की घटनाओं में अब महिला को शामिल कराया जा रहा है। गोपालगंज में ज्वेलरी शॉप में हुई भीषण चोरी की घटना में इस बात का पता चला है।

BIHAR POLICE
चोरी में महिला भी शामिल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

gopalganj crime news: बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। इस बार बदमाशों ने सोने-चांदी की दुकान को अपना निशाना बनाया है। महिला चोर के साथ मिलकर 5 बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी कर ली। घटना गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के बसडिला बाजार की है। जहां चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। 


सर्राफा व्यवसायी विश्वकर्मा प्रसाद की दुकान अंशु ज्वेलर्स में शनिवार की आधी रात को पांच की संख्या में अपराधी घुसे थे। बदमाशों ने बाउंड्री फांद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान के शटर को तोड़कर चोर आसानी से अंदर घुसे और लाखों का माल साफ कर आसानी से फरार हो गये। इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी के सेटअप बॉक्स को भी वो अपने साथ उखाड़ ले गये हालांकि बगल के दुकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चोरों की करतूत कैद हो गयी। 


जिसमें लुंगी पहने हुए कुछ लोगों के साथ सफेद साड़ी में एक महिला भी दिख रही है। इन लोगों ने ही मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सुबह जब दुकानदार को इस घटना की जानकारी हुई तो नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की और अन्य सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच करने के बाद इस घटना के उद्वेदन में जुट गई। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।


गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट

टैग्स