ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में JDU विधायक को क्लीन चिट, CID ने कोर्ट में सौंपी चार्जशीट

GOPALGANJ: गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय को बड़ी राहत चुनाव से पहले मिली है. सीआईडी की टीम ने जो चार्जशीट कोर्ट को सौंपी है उसमें विधायक को क्लीन ची

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय को बड़ी राहत चुनाव से पहले मिली है. सीआईडी की टीम ने जो चार्जशीट कोर्ट को सौंपी है उसमें विधायक को क्लीन चीट दी है. इस केस को लेकर बिहार में जमकर राजनीति हुई थी. तेजस्वी यादव ने विधायक को गिरफ्तार करने की मांग की थी. 


विधायक को खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

सीआईडी की टीम ने सीजीएम कोर्ट में जो चार्जशीट सौंपी है उसमें बताया गया है कि जेडीयू विधायक के खिलाफ इस ट्रिपल मर्डर केस में कोई सबूत नहीं मिला है. लेकिन उनके खिलाफ पूरक जांच की बात कही गई है. विधायक के भाई सतीश पांडेय, भतीजे और जिला पार्षद अध्यक्ष मुकेश पांडेय और रिश्तेदार बटेश्वर पांडेय के खिलाफ साजिशकर्ता के रूप में आरोप सही पाए गए हैं. इस मामले में विधायक फरार चल रहे हैं. जबकि बाकी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 


24 जून को हुआ था ट्रिपल मर्डर

गोपालगंज के रूपनचक गांव में आरजेडी नेता जेपी यादव के परिवार में ट्रिपल मर्डर हुआ था.इस घटना में जेपी यादव के पिता, भाई और  मां की मौत हो गई थी. जबकि गोली से घायल जेपी यादव को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. बाद में वह ठीक हो गए. जेपी ने जेडीयू विधायक, उनके भाई सतीश पांडेय और भतीजे मुकेश पांडेय और रिश्तेदार बटेश्वर पांडेय पर केस दर्ज कराया था.