ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

देशभक्ति के रंग में रंगा गोपालगंज, निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा; प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा हुए शामिल

Bihar News: गोपालगंज में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले गोपालगंज शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शुक्रवार को कृषि मंत्री सह गोपालगंज के जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर लोगों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।



तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह से यात्रा में भाग लिया। इस दौरान शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। तिरंगा यात्रा के बाद कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा समाहरणालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। 



बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी मंत्री शिरकत करेंगे।



तिरंगा यात्रा के दौरान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तिरंगा देश के हर नागरिक के स्वाभिमान, सम्मान और सामूहिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से नई पीढ़ी और युवाओं के मन में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।



उन्होंने कहा कि जब बात राष्ट्र की आती है तो तिरंगे के सामने न राजनीति होती है, न परिवारवाद और न ही व्यक्तिवाद। तिरंगा पूरे देश की सामूहिक पहचान और स्वाभिमान का प्रतीक है। कृषि मंत्री ने लोगों से तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और देशभक्ति के साथ यादगार बनाने की अपील की।



गोपालगंज में स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित तिरंगा यात्रा ने शहर में देशभक्ति का माहौल और मजबूत कर दिया। यात्रा में युवाओं और आम लोगों की भागीदारी ने राष्ट्रीय पर्व के प्रति उत्साह को भी साफ तौर पर प्रदर्शित किया।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता