ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

गोपालगंज एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, लापरवाह 72 आईओ पर गिरी गाज

गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने लंबित आपराधिक मामलों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले 72 अनुसंधानकर्ताओं (IO) का वेतन रोकने का बड़ा कदम उठाया है। यह कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

bihar
लापरवाही पड़ गई भारी
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एसपी अवधेश दीक्षित ने पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। जिले में दर्ज आपराधिक मामलों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 अनुसंधानकर्ताओं (IO) का वेतन रोका गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, इन पुलिस अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर लंबित मामलों का निष्पादन नहीं किया और अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई। साथ ही, वरीय पदाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद इन्होंने कार्य में शिथिलता बरती। 


एसपी अवधेश दीक्षित ने यह स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता को न्याय दिलाने में यदि कोई बाधा उत्पन्न करता है, तो उस पर कार्रवाई तय है। यह कदम पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।


 इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है। यह संदेश साफ है कि अब कार्य में कोताही बरतने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एसपी दीक्षित ने सभी थाना प्रभारियों और अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया है कि लंबित मामलों की समयबद्ध जांच कर निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और कानून-व्यवस्था को मजबूती दी जा सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें