ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, डीएम ने अलशिफा हॉस्पिटल को किया सील

ऑपरेशन से बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गयी थी। मृतका के पति ने मीरगंज थाने में नर्सिंग होम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में गोपालगंज डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलशिफा हॉस्पिटल को सील करने का आदेश दिया।

BIHAR
नर्सिंग होम सील
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में गलत तरीके से ऑपरेशन करने से हुई महिला की मौत मामले में सोमवार को मीरगंज शहर के थाना रोड स्थित अल -शिफा हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। गोपालगंज डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी।


उचकागांव सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश प्रताप सिंह, सीओ विकेश कुमार, मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार व पुलिस बल की निगरानी में हॉस्पिटल को सील किया गया। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि जांच में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पुलिस मौजूद रही।


बता दें कि सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी मनोहर मिश्रा की पत्नी शिल्पी मिश्रा की डिलीवरी होनी थी। पिछले 27 अक्टूबर 2024 को उसकी तबीयत खराब होने पर परिजन उसे मीरगंज शहर के थाना रोड स्थित अल शिफा हॉस्पिटल में ले गए। डॉक्टर ने 30 हजार में ऑपरेशन करने की बात कही। जिसके बाद शिल्पी मिश्रा को ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। ऑपरेशन से उसने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। बावजूद इसके डॉक्टरों ने उसे इलाज के नाम पर नर्सिंग होम में रोक कर रखा। काफी देर बाद जब उसकी हालत और बिगड़ गई तब डॉक्टर ने उसे गोपालगंज के एक निजी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। 


आनन फानन में परिजन उसे लेकर गोपालगंज ले जा रहे थे कि रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन हॉस्पिटल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मामले में महिला के पति मनोहर मिश्रा के बयान पर मीरगंज थाने केस दर्ज कराया गया था। जिसमें डॉ शाहिदा बेगम और उनके पति सोहराब आलम को आरोपित किया गया था। डीएम के आदेश के बाद नर्सिंग हम को सील किया गया। कार्रवाई के बाद उचकागांव सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि जच्चा की मौत के मामले में अस्पताल की लापरवाही सामने आई है। उसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इधर, नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया। 

नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट..