ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar News: दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत, पुल से नदी में गिरा तेज रफ्तार ट्रैक्टर

Bihar News: गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के समीप झरही नदी पर बने वैकल्पिक पुल पार करने के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। जिसके नीचे दबने से चा

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के समीप झरही नदी पर बने वैकल्पिक पुल पार करने के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नदी में पलट गया। जिसके नीचे दबने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई।


जेसीबी से ट्रैक्टर ट्रॉली और दबे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान श्रीपुर थाना क्षेत्र के सोनगढ़वा गांव निवासी विद्या सागर सिंह और मुनेश्वर चौधरी के रूप मे हुई है। 


बताया जाता है कि मृतक विद्या सागर सिंह टेंट हाउस में काम करते थे जो अपने साथी मुनेश्वर चौधरी के साथ कटेया थाना क्षेत्र के विशुनपुर से शादी समारोह सम्पन्न होने के बाद टेंट का सामान ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोड कर घर ला रहे थे। इसी क्रम में झरही नदी के पास हादसा हो गया। 


प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सामने से एक टेंपो आ रहा था जिसकी रौशनी से ट्रैक्टर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में पलट गया। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी और क्रेन के माध्यम से ट्रैक्टर ट्राली को निकाला गया। जहां दबने से दोनों मजदूरों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा