ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन से टकराई बोलेरो, बाल-बाल बचा ड्राइवर

GOPALGANJ : इस वक़्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां ट्रेन से बोलेरो टकरा गई. हालांकि इस हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया लेकिन इस घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप

बिहार में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन से टकराई बोलेरो, बाल-बाल बचा ड्राइवर
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक़्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां ट्रेन से बोलेरो टकरा गई. हालांकि इस हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया लेकिन इस घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को सुरक्षित निकाल लिया गया है. 


घटना गोपालगंज के लाइन बाजार रेलवे हाल्ट के पास अमठा गांव के रेलवे ढाला की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, फुलवरिया-हाजीपुर ट्रेन से अचानक एक बोलेरो टकरा गई जिस कारण बड़ा हादसा होते होते बच गया. हालांकि ट्रेन की टक्कर ने बोलेरो को करीब 100 मीटर तक घसीटा लेकिन गनीमत यह रही कि ड्राइवर की जान बाल-बाल बच गई.


इस दुर्घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. मामले की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दे दी गई है जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को काबू करने में जुटी हुई है. ड्राइवर को मामूली चोट आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. रेल परिचालन फिर से शुरू करवाने की कवायद चल रही है.