ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar News: नगर परिषद की बैठक में जमकर हुई हाथापाई, आपस में भिड़े चेयरमैन के देवर और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां मीरगंज नगर परिषद (Mirganj Municipal Council) की मासिक बैठक (monthly meeting) भारी हंगामा हुआ है। यहां बैठक के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष के द

Bihar News: नगर परिषद की बैठक में जमकर हुई हाथापाई, आपस में भिड़े चेयरमैन के देवर और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां मीरगंज नगर परिषद (Mirganj Municipal Council) की मासिक बैठक (monthly meeting) भारी हंगामा हुआ है। यहां बैठक के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष के देवर और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर हाथापाई (scuffle) हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।


दरअसल, मीरगंज नगर परिषद की मासिक बैठक में फंड के मुद्दे पर चेयरमैन अनिता देवी के देवर और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मैनेजर सोनी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बात बढ़ गई और कार्यपालक पदाधिकारी के चेम्बर रणक्षेत्र बन गया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी, उपचेयरमैन और अन्य पार्षद भी मौजूद थे।


सभी के सामने ही दोनों के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे को खूब सुनाया। हालात को बेकाबू होते देख वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और मामले को शांत कराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे बैठक के दौरान चेयरमैन अनिता देवी के देवर और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मैनेजर सोनी के बीच तू-तू मैं-मैं हो रही है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार/झारखंड वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।