ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

थावे मंदिर पहुंचे तेजप्रताप प्रताप ने की देवी की आराधना, आज वैशाली शांति स्तूप भी जाएंगे

GOPALGANJ : अपने पैतृक गांव फुलवरिया के दौरे पर पहुंचे तेज प्रताप यादव ने आज सुबह सवेरे थावे मंदिर पहुंचकर देवी की आराधना की है। तेज प्रताप यादव ने थावे मंदिर में विधिवत देवी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

GOPALGANJ : अपने पैतृक गांव फुलवरिया के दौरे पर पहुंचे तेज प्रताप यादव ने आज सुबह सवेरे थावे मंदिर पहुंचकर देवी की आराधना की है। तेज प्रताप यादव ने थावे मंदिर में विधिवत देवी की पूजा की है। थावे मंदिर के पुजारी ने तेज प्रताप यादव को माता की चुनरी पहनाकर आशीर्वाद दिया है।


तेज प्रताप यादव आज फुलवरिया में एक बार फिर से लोगों के साथ वक्त बिताएंगे और वापसी में वैशाली शांति स्तूप भी जाएंगे। तेज प्रताप यादव के साथ आकाश यादव और उनके अन्य करीबी भी थावे मंदिर में पूजा पाठ करने पहुंचे थे।आज तेजप्रताप गांव में लोगों से मुलाकात करेंगे और लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी करेंगे। तेजप्रताप गांव  वालों के साथ होली भी खेलेंगे।


तेजप्रताप यादव शनिवार को अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे थे। इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव आज अचानक अपने पिता के गांव के पीएचसी अस्पताल पहुंचे।  जहां उन्होंने डॉक्टर और जीएनएम से से कोरोना के बारे में जानकारी ली।तेजप्रताप ने कहा कि कुछ व्यवस्था यहां नहीं है। अगर किसी को सांप, कुत्ता या कोई विषैला जीव-जंतु काट ले तो यहां से सीधे रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में तो बीच रास्ते में ही मरीज दम तोड़ देता है। उन्होनें मौके पर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और कर्मियों की क्लास ली। इस दौरान उनका अंदाज बिल्कल ऐसा था कि जैसे वे खुद ही सूबे के स्वास्थ्य मंत्री हों।  


टैग्स