ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR NEWS : शराब तस्कर को अरेस्ट करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, फायरिंग में घायल हुआ बदमाश

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक युवक जख्मी हुआ जिसे ग

BIHAR NEWS : शराब तस्कर को अरेस्ट करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, फायरिंग में घायल हुआ बदमाश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रहा है। यहां बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक युवक जख्मी हुआ जिसे गोली लगी थी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें विकेश कुमार राय और उसके पिता सुरेंद्र राय शामिल हैं। यह मुठभेड़ एक चौकीदार की हत्या के बाद हुई। जिसे शराब तस्करों ने चाकू गोदकर मार दिया था।


जानकारी के अनुसार, सोनवलिया गांव के समीप सोमवार की देर रात शराब तस्कर ने चौकीदार झमिंद्र राय की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। शव को बांध के किनारे फेंक दिया था।अब इसी मामले में जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की पुलिस आरोपियों की तलाश में पहुंची थी तभी मुठभेड़ के बाद दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ एक युवक जख्मी है। जख्मी युवक के पैर में गोली लगी है।  


वहीं, देर रात पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। घायल समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से विकेश कुमार राय जख्मी है। विकेश एवं उसके पिता सुरेंद्र राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। चौकीदार की बाइक सुरेंद्र के खेत से एवं मोबाइल विकेश के घर से बरामद हुआ है। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। 


इधर, इस घटना को लेकर एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि विकेश ने पुलिस पर फायरिंग की है। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो उसे गोली लग गई। सुरेन्द्र शराब तस्करी के मामले में पूर्व में जेल गया था। अक्टूबर में बाहर निकला था। शादी समारोह में आरोपितों ने चौकीदार को देखकर बाहर निकलने के बाद पीछा कर घटना को अंजाम दिया।