ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मातम में बदली खुशियां: शादी का कार्ड बांटने निकले थे जीजा-साला, सड़क हादसे में दोनों की हुई दर्दनाक मौत

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। बहन की शादी का कार्ड बांटने घर से निकले भाई और उसके जीजा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो

मातम में बदली खुशियां: शादी का कार्ड बांटने निकले थे जीजा-साला, सड़क हादसे में दोनों की हुई दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। बहन की शादी का कार्ड बांटने घर से निकले भाई और उसके जीजा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया है। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा ओवरब्रिज के पास की है।


मृतकों की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी अनिल कुमार और जीमांझागढ़ थाना क्षेत्र के आलापुर गांव के के रहने वाले अजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 21 मई को अनिल की बहन की शादी होने वाली थी। गुरुवार को अनिल अपने बड़े बहनोई के साथ बाइक पर सवार होकर कुशीनगर के तमकुही अपनी बुआ के घर शादी का कार्ड देने जा रहा था।


इसी दौरान भठवा ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक हादसे की शिकार हो गई। दोनों एनएच 27 पर गंभीर हालत में पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान दोनों जीजा और साले की मौत हो गई। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों के दिए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

टैग्स