ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गोपालगंज में लूटकांड गिरोह का पर्दाफाश, देसी कट्टा और कारतूस के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

इस मामले में सिधवलिया एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में बाइक लूट की वारदात हुई थी। जिसके उद्भेदन के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था।

bihar
लूटकांड का खुलासा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस ने बाइक लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 लूट की बाइक के साथ 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने 2 देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने यह कार्रवाई बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर किया है। गिरफ्तार अपराधी विवेक कुमार और चंदन कुमार बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 


जबकि कमलेश कुमार और सद्दाम हुसैन सारण जिले का रहने वाला है। इस मामले में सिधवलिया एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि बौकुंठपुर थाना क्षेत्र में बाइक लूट की वारदात हुई थी। जिसके उद्भेदन के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान बीते 30 मई को एक बाइक पर तीन संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।


 पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने बाइक लूट की घटना में अपना जुर्म स्वीकार किया है। जिसके निशानदेही पर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन लूट की बाइक, एक घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। एसडीपीओ ने बताया कि इन बाइक लूट गिरोह की गिरफ्तारी होने से अपराध में कमी आयेगी।