ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पानी भरते ही धड़ाम से गिरी नल-जल योजना की टंकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

GOPALGANJ : एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नल जल योजना को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर गोपालगंज जिले में निर्माण के समय पानी भरते ही टावर पर रखी पानी

पानी भरते ही धड़ाम से गिरी नल-जल योजना की टंकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नल जल योजना को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर गोपालगंज जिले में निर्माण के समय पानी भरते ही टावर पर रखी पानी की दो टंकियां जमीन पर गिरकर धराशाई हो गई. यह पूरा गोपालगंज जिले के बरौली के देवापुर वार्ड नम्बर 6 का बताया जा रहा है. 


जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि करीब 13 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण करवाया जा रहा था लेकिन निर्माण के समय जब उसमें पानी भरा गया तो टावर पर रखी दो टंकियां धड़ाम से नीचे गिर पड़ी और धराशाई हो गई. इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. 


ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण कार्य के कारण यह टंकी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी. इधर पानी टंकी गिरने की घटना के बाद लोगों को पीने के पानी के लिए लंबे दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है. पानी टंकी धराशायी होने की सूचना मिलते ही प्रशासन भी मामले की जांच में जुट गया है साथ ही पीएचईडी विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.