ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR NEWS : मिट्टी गिराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, मां-बेटी जख्मी

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने नहीं आ रहा है। जहां जिले के नगर थाना क्षेत्र के तिरबीरवा यादोनगर गांव में मिट्टी गिराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मार

BIHAR NEWS : मिट्टी गिराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, मां-बेटी जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने नहीं आ रहा है। जहां जिले के नगर थाना क्षेत्र के तिरबीरवा यादोनगर गांव में मिट्टी गिराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक बच्ची और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। इनका इलाज जिले के सदर अस्पताल में चल रहा है। मां-बेटी दोनों सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। 


वहीं, इस घटना में जख्मी मां बेटी की पहचान यादोनगर गांव के रहने वाले लाल बहादुर यादव की पत्नी मनोरमा देवी और उसकी बेटी सोनाली कुमारी के रूप में हुई है। जख्मी मनोरमा देवी के घर के आगे गिट्टी और राखी रखी हुई थी। इसी बीच उसके पट्टीदार अपने घर के आगे मिट्टी गिराने के लिए मिट्टी से भरी गाड़ी लेकर पहुंचा और उससे समान हटाने को बोला। 


इसके बाद मनोरमा देवी गिट्टी हटा ली लेकिन, राखी नहीं हटा सकी। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगा और इसी मारपीट में दोनों मां बेटी जख्मी हो गई। घटना को लेकर जख्मी महिला ने बताया कि आरोपियों द्वारा कहे जाने के बाद वह सड़क से गिट्टी हटा ली। सिर्फ राख नहीं हटा पाई। इसी को लेकर आरोपी ने उसके और उसकी बेटी के साथ मारपीट की और दोनों को जख्मी कर दिया। उन्होंने बताया कि इसको लेकर नगर थाने में आवेदन दिया है। नगर थाना इंस्पेक्टर ओपी चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।