ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

World's Largest Shivalinga: विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग पहुंचा गोपालगंज, यूपी–बिहार सीमा पर हुआ भव्य स्वागत

World's Largest Shivalinga: विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम से बिहार के विराट रामायण मंदिर ले जाया जा रहा है। यह 33 फीट ऊंचा और 210 टन वजनी है, जिसे काले ग्रेनाइट के एक ही पत्थर से तराशा गया है।

World's Largest Shivalinga
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

World's Largest Shivalinga: गोपालगंज से इस वक्त एक ऐतिहासिक और आस्था से जुड़ी खबर सामने आई है। विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग तमिलनाडु से निकलकर अब बिहार में प्रवेश कर चुका है। यह भव्य शिवलिंग यूपी–बिहार सीमा से होते हुए गोपालगंज में पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने फूलों, शंख-नाद, हर-हर महादेव के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के साथ दिव्य स्वागत किया।


यह यात्रा सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति की विराट झलक पेश कर रही है। शिवलिंग पूर्वी चंपारण स्थित विराट रामायण मंदिर की ओर अग्रसर है और आज–कल गोपालगंज जिले से होकर गुजरेगा।


गोपालगंज के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालु जगह-जगह शिवलिंग की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि इतनी विशाल और अलौकिक शिवलिंग को जीवन में पहली बार देखने का सौभाग्य मिला है।


प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस ऐतिहासिक यात्रा ने केवल धार्मिक महत्व ही नहीं, बल्कि भारत की एकता, संस्कृति और आस्था की जीवंत तस्वीर भी प्रस्तुत की है। गोपालगंज से होते हुए यह शिवलिंग अब अपने अंतिम पड़ाव पूर्वी चंपारण की ओर बढ़ रहा है।


बता दें कि विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम में तैयार किया गया है। यह 33 फीट ऊंचा और लगभग 210 टन वजनी है। इसे काले ग्रेनाइट के एक ही पत्थर से तराशा गया है और निर्माण में लगभग 10 साल का समय लगा।


यह भव्य शिवलिंग अब बिहार के पूर्वी चंपारण में बन रहे विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया जा रहा है। इसकी यात्रा धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति का प्रतीक बन गई है और श्रद्धालुओं में अत्यधिक उत्साह और भक्ति का संचार कर रही है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता