ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

गोपालगंज : कृषि कानून के खिलाफ राजद ने निकाला जुलूस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

GOPALGANJ : गोपालगंज में भी कृषि कानूनों को लेकर जहां भारत बंद का आह्वान किया गया है. वहीं विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबा

गोपालगंज : कृषि कानून के खिलाफ राजद ने निकाला जुलूस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
First Bihar
1 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में भी कृषि कानूनों को लेकर जहां भारत बंद का आह्वान किया गया है. वहीं विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. 


वहीं राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता भी सड़क पर निकले और शहर के बंजारी चौक स्थित एनएच 28 को जाम कर दिया. इस मौके पर राजद विधायक राजेश कुमार सिंह, बैकुंठपुर के राजद विधायक प्रेमशंकर यादव, राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई घंटे तक एनएच 28 को जाम कर दिया और एनएच पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे.


राजद नेता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किसान आन्दोलन को लेकर भारत बंद का आयोजन किया गया है. इस बंद के समर्थन में राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर सभी पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर हैं और काला कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहें हैं. 


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता