ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

गोपालगंज से बड़ी खबर: दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 3 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से दो महिला और एक बच्चे की मौत हो गयी है। वही इस दौरान दस से ज्यादा लोग घायल ह

गोपालगंज से बड़ी खबर: दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 3 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से दो महिला और एक बच्चे की मौत हो गयी है। वही इस दौरान दस से ज्यादा लोग घायल हो गये है। आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया है। 


घटना राजा दल पूजा पंडाल में हुई है जहां इस घटना से अफरा-तफरी मची हुई है। बताया जाता है कि राजा दल पूजा पंडाल में पुलिस बल की तैनाती नहीं की गयी थी। पुलिस टीम के वहां नहीं रहने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। 


बताया जाता है कि राजा दल पूजा पंडाल के थोड़ी दूर पहले भीड़ में 1 बच्चा गिरकर दब गया था। बच्चे को  बचाने के क्रम में दो बुजुर्ग महिलाएं झुकी और भीड़ में दब गई। 

दोनो महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में दोनों की मौत हो गई। 

 मौके पर पहुचे मजिस्ट्रेट और पुलिस बल ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया। जिला प्रशासन द्वारा एक एक कर के लोगों को वहाँ से निकाला जा रहा है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने दो महिला और 5 साल के बच्चे की मौत की पुष्टि की। कहा कि घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना के चीनी मिल रोड की है।


टैग्स