ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

पीएम सूर्य घर योजना में अब नहीं रुकेगा लोन! डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बैंकों को अल्टीमेटम

PM Surya Ghar Yojana: गोपालगंज में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर डीएम समीर सौरभ ने बैंकों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोलर रूफटॉप योजना के लोन आवेदन बिना ठोस कारण खारिज न किए जाएं और लंबित आवेदनों की दोबारा समीक्षा की जाए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PM Surya Ghar Yojana: गोपालगंज में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने अधिकारियों और बैंकर्स को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ते हुए समयबद्ध तरीके से रूफटॉप सोलर पैनल लगाने का काम पूरा किया जाए। 



उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना के तहत लाभार्थियों को 78 हजार तक की सब्सिडी का लाभ मिल सकता है। साथ ही सोलर लगाने के लिए आने वाले लोन आवेदनों को बिना उचित कारण अस्वीकार नहीं किया जाएगा। समीक्षा बैठक में डीएम समीर सौरभ ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत दो तरह की व्यवस्था लागू है। 



पहला, जो लोग अपनी क्षमता से रूफटॉप सोलर लगाना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित सब्सिडी का लाभ मिलेगा। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सरकार की विशेष सहायता योजना भी संचालित है, जिसमें सब्सिडी के साथ बैंक से ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।



डीएम ने कहा कि गोपालगंज में सोलर रूफटॉप के लिए ऋण आवेदन अस्वीकृत होने की दर राज्य में सबसे अधिक रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए सभी बैंकों को निर्देश दिया गया है कि सोलर योजना से जुड़े ऋण आवेदनों को बिना ठोस कारण खारिज नहीं किया जाए।


पहले से अस्वीकृत करीब 300 आवेदनों की भी दोबारा समीक्षा कराई जा रही है। यदि किसी लाभार्थी का आवेदन गलत तरीके से रिजेक्ट हुआ है तो जिला प्रशासन स्वयं उसकी जांच कराकर ऋण स्वीकृत कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता