ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

1st बिहार की खबर का असर: एनएच-27 और थावे बाईपास पर शुरू हुआ काम, थावे बाईपास डायवर्सन का निर्माण शुरू

गोपालगंज में NH-27 और थावे बाईपास से जुड़ी समस्याओं पर FIRST BIHAR ने खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई है। थावे बाईपास डायवर्सन का निर्माण और बसडीला-बंजारी के बीच बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

बिहार न्यूज
फर्स्ट बिहार की खबर का असर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में NH-27 और थावे बाईपास से जुड़ी समस्याओं को लेकर FIRST BIHAR पर प्रकाशित खबर का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। थावे बाईपास जाने वाले मार्ग पर डायवर्सन निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं एनएच-27 पर बसडीला से बंजारी तक लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत भी शुरू हो गई है।


एनएच-27 के फोरलेन बनने के बाद बसडीला से बंजारी के बीच कई जगह स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी थीं। इसके अलावा एनएच-27 से थावे बाईपास की ओर जाने वाले रास्ते पर उचित डायवर्सन नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी और हादसे की आशंका बनी रहती थी।


इन समस्याओं को लेकर फर्स्ट बिहार ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। 1st बिहार पर खबर चलने के बाद गोपालगंज सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष इस समस्या को उठाया। जिसके बाद एनएचएआई की ओर से थावे बाईपास डायवर्सन निर्माण और एनएच-27 की बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम शुरू कराया गया है।


काम पूरा होने के बाद वाहन चालकों को आवाजाही में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। वहीं स्ट्रीट लाइटें दोबारा चालू होने से रात के समय सड़क पर रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होने की उम्मीद है। कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत जताई है।


गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट