ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: अपर थानाध्यक्ष की गाड़ी से ठोकर लगने के बाद बच्ची की मौत, गुस्साए लोगों ने कार में की तोड़फोड़; कई थानों की पुलिस पहुंची

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में एक पुलिसकर्मी की गाड़ी की चपेट में आने से 6 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई. घटना से नाराज लोगों ने पुलिसकर्मी की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की है।

Bihar News
बच्ची की मौत पर बवाल
© reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: गोपालगंज में दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। थाने जा रहे अपर थानाध्यक्ष की गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची की जान चली गई। बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया है।


जानकारी के मुताबिक, भोरे थाना के अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार कुचायकोट थाना में योगदान करने जा रहे थे। इसी दौरान 6 वर्षीय बच्ची उनकी गाड़ी की चपेट में आ गई। कार की ठोकर से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया।


आक्रोशित लोगों ने अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलने के बाद  कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से हालात को काबू में किया। गुस्साए लोग पुलिसकर्मी के खिलाफ एक्शन की मांग पर अड़े हुए हैं।