ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

गोपालगंज में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो गांवों में हिंसक झड़प, दर्जनों घायल

बिहार के गोपालगंज जिले में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान छवही तकी और सिकमी गांव के लोगों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पत्थरबाजी में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और जांच शुरू की।

Bihar
ताजिया जुलूस के दौरान हिंसक झड़प
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में मोहर्रम पर्व के मौके पर निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान दो गांवों के बीच जमकर हिंसक झड़प हो गई। यह घटना माझा थाना क्षेत्र के छवही तकी गांव और सिकमी गांव के बीच हुई है। बताया जाता है कि रविवार को मोहर्रम पर्व के अवसर पर छवही तकी गांव के लोगों द्वारा ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसे पास के सिकमी गांव के ताजिया जुलूस के साथ रेलवे ढाला के समीप मिलाया जाना था।


 लेकिन जुलूस मिलान के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। आरोप है कि सिकमी गांव के लोगों ने छवही तकी गांव के ताजियादारों पर रेलवे ढाला के पास रखे पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। 


अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले को लेकर सिधवलिया एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि :- "मोहर्रम पर्व के जुलूस के दौरान छवही तकी और सिकमी गांव के लोगों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस को लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल क्षेत्र की स्थिति सामान्य है और पुलिस निगरानी कर रही है।" प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति अफवाह पर ध्यान न दे और शांति बनाए रखें। वहीं, पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है ताकि दोबारा किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पर्व और त्योहारों के नाम पर आपसी सौहार्द क्यों भंग होता है? ज़रूरत है कि समाज आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर एकजुटता और भाईचारे के साथ पर्व मनाए।

 REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ

टैग्स

संबंधित खबरें