ब्रेकिंग
बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦बिहार में पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, ऐसा नहीं किया तो बंद हो सकती है पेंशन✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....

गोपालगंज में मोमो दुकान पर चाकूबाजी, दादा-पोता पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में मोमो दुकान पर हुए विवाद के दौरान चाकूबाजी में दादा-पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में 18 वर्षीय रोहित कुमार को करीब छह जगह चाकू लगे हैं। उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।

बिहार न्यूज
गोपालगंज में चाकूबाजी से मचा हड़कंप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के कैलाश होटल के समीप का है, जहां मोमो की दुकान पर हुए विवाद के दौरान चाकूबाजी में दादा और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। 


घायलों की पहचान काली स्थान रोड, वार्ड संख्या-13 निवासी 60 वर्षीय लाल पाशी और उनके 18 वर्षीय पोते रोहित कुमार के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रोहित की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं, लाल पाशी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


परिजनों के अनुसार, मोमो दुकान के समीप दो युवक आपस में विवाद कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने मारपीट करने के लिए दुकान में रखा छनौटा उठाने की कोशिश की। इसका दुकानदार रोहित कुमार ने विरोध किया, तो आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 


बताया जा रहा है कि रोहित के शरीर पर करीब छह जगह चाकू से वार किए गए। पोते को बचाने के लिए पहुंचे उसके 60 वर्षीय दादा लाल पाशी पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस सक्रिय हुई। नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।