ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

गोपालगंज में कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप, पूरे गांव को किया गया सील

GOPALGANJ : पूरी दुनिया में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस के कारण भारत में भी लॉकडाउन की स्थिति है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां बिहार में कोरोना का एक औ

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

GOPALGANJ :  पूरी दुनिया में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस के कारण भारत में भी लॉकडाउन की स्थिति है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां बिहार में कोरोना का एक और मरीज पॉजिटिव मिला है. इस मरीज के मिलने से लोगों में भय बढ़ गया है. गोपालगंज की प्रशासनिक टीम ने पूरे गांव को सील कर दिया है. घर के सभी सदस्यों को भी क्वारंटाइन में रखा गया है.


मामला गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड का है. जहां बेदूटोला गांव में कोरोना मरीज मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है. पूरे गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. इसके अलावा तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित इलाके को भी सील करने का निर्देश दिया गया है. मरीज के घरवालों की भी जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि पीड़ित शख्स कुछ ही पहले सऊदी अरब से लौटकर गांव पहुंचा था.


बिहार में मरीजों की संख्या में एक और इजाफा होते हुए आंकड़ा अब 16 हो गया है. कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये पूरे देश को 14 अप्रैल तक 'लाॅक डाउन' कर दिया गया है. बिहार में भी इसका काफी असर दिख रहा है. सोमवार को बिहार में एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया था, लेकिन मंगलवार दोपहर तक ही एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है.


बिहार में भी अबतक कोरोना वायरस के 12 मरीज हैं और एक की मौत हो चुकी है. जबकि तीन मरीज ठीक हो गए हैं. मरीजों का पटना एम्स में इलाज चल रहा है. जो नया मरीज सामने आया है, वह गोपलगंज का रहने वाला बताया जा रहा है. जिसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है. वह हाल ही में सऊदी अरब  से गोपालगंज लौटा था.


आरएमआरआई के नोडल अफसर अभिषेक सेन ने इस बात की पुष्टि की. आरएमआरआई के डायरेक्टर डॉ प्रदीप दास ने बताया कि आरएमआरआई में कोरोना के 44 सैंपल जांच में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.  इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोगों को उनके गांव तक पहुंचाने का इंतजाम करने का निर्देश दिया है. कोविड -19 के एक पॉजिटिव एक महिला को कल देर रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. रोगी को 20 मार्च को सामान्यीकृत अस्वस्थता, उत्पादक खांसी, दस्त और सिरदर्द की शिकायत के साथ एम्स में भर्ती कराया गया था.


एम्स में भर्ती कोरोना पाजिटिव महिला अब पूरी तरह से ठीक हो गयी है. उसे सोमवार को एम्स से छुट्टी दे दी गयी है. महिला अब अपने घर पर है. पटना के दीघा की रहने वाली यह महिला पिछली 20 मार्च को एम्स में भर्ती हुई थी. 22 मार्च को इसके कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई थी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला की उम्र 42 वर्ष है और उसका बेटा इटली से लौटा था. चार दिन पहले उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी थी, इसके तीन दिन बाद जब दूसरी बार रिपोर्ट निगेटिव आयी तो उसे एम्स से छुट्टी दी गयी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता