ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

गोपालगंज में 14 नवंबर को सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद: मतगणना के चलते डीएम का आदेश, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

गोपालगंज में 14 नवंबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनज़र डीएम पवन कुमार सिन्हा ने जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद रखने का आदेश दिया है। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

बिहार
कल स्कूल बंद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने अहम आदेश जारी किया है। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने 14 नवंबर को जिलेभर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। 


गोपालगंज में 14 नवंबर 2025 को होने वाली विधानसभा चुनाव मतगणना को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। मतगणना जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण (DIET) थावे में आयोजित की गई है, जहाँ सुबह से ही भारी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। मतगणना स्थल के आसपास बड़े पैमाने पर ट्रैफिक दबाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए डीएम पवन कुमार सिन्हा ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। 


इस आदेश के तहत :- जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल, चाहे वे नर्सरी से 12वीं तक हों, सभी कोचिंग संस्थान और सभी सरकारी व निजी कॉलेज 14 नवंबर को पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि मतगणना स्थल थावे DIET के आसपास सड़कें संकरी हैं और यहां से बड़े पैमाने पर गाड़ियों, सुरक्षा बलों, मीडिया कर्मियों और चुनावी कर्मचारियों की आवाजाही रहेगी। ऐसे में बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा व जनसुविधा को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद करना ज़रूरी माना गया है। 


इसके अलावा पूरे क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं ताकि किसी तरह की भीड़भाड़ या अव्यवस्था न हो। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे आदेश का पालन करें और बच्चों को घर पर सुरक्षित रखें। सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों को आदेश की कड़ाई से अनुपालन करने को कहा है। जिले में परीक्षा या इंटरनल टेस्ट चल रहे थे, उन्हें भी एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। 


मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील माने जाने वाले विधानसभा क्षेत्रों के मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच DIET थावे पहुंचाया गया है। पुलिस, जिला प्रशासन और अर्धसैनिक बलों की टीमें लगातार इलाके में पेट्रोलिंग कर रही हैं। प्रशासन का दावा है कि मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से हो, इसके लिए सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। तो गोपालगंज में 14 नवंबर को मतगणना के दौरान बच्चों की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था को देखते हुए स्कूल, कॉलेज और कोचिंग बंद रहेंगे। फिलहाल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

टैग्स