ब्रेकिंग
क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये महंगा, इस तेल कंपनी ने बढ़ाए दाम; जेब पर पड़ेगा कितना असर?✦बिहार में ‘जुगाड़ टेक्नोलॉजी’ पर टिका सरकारी स्कूल: बेंच-डेस्क के सहारे छत का पिलर, जर्जर भवन में 191 बच्चों की जान जोखिम में✦दवा फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत; दर्जनभर गंभीर रूप से घायल

वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालात

Police News: गोपालगंज के जादोपुर थाना में अवैध वसूली और पद के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। पुलिस जांच के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में क्या-क्या आरोप सामने आए और पुलिस ने क्या कार्रवाई की, पूरी खबर..

वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालात
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Police News: गोपालगंज के जादोपुर थाना में पद के दुरुपयोग, जबरन वसूली और लोगों को गैरकानूनी तरीके से थाने में रखने से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस की जांच में मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगने और केस से नाम हटाने के नाम पर कथित तौर पर राशि वसूलने के आरोप प्रथम दृष्टया सामने आए हैं. मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष अनिल राम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.


गिरफ्तार आरोपितों में तत्कालीन थानाध्यक्ष अनिल राम, कथित दलाल राजू यादव, थाना चालक राकेश कुमार और चौकीदार महंथ कुमार यादव शामिल हैं. पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष और चौकीदार को न्यायिक हिरासत में भेजने के साथ निलंबित भी किया गया है.


पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को पुलिस अधीक्षक गोपालगंज को जादोपुर थाना में पद के दुरुपयोग और अवैध राशि की मांग एवं वसूली से संबंधित गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को मामले की जांच और सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई.


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कुछ लोगों को बिना प्राथमिकी दर्ज किए और सक्षम कानूनी अनुमति के बिना करीब 36 घंटे तक थाना परिसर में रखा गया था. आरोप है कि इन्हें मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कथित दलाल के माध्यम से 50 हजार रुपये की मांग की गई और राशि की वसूली की गई.


महिला और नाबालिग बेटी को छोड़ने के नाम पर 75 हजार की मांग

जांच में एक महिला और उसकी नाबालिग पुत्री को छोड़ने के नाम पर 75 हजार रुपये की कथित अवैध वसूली का मामला भी सामने आया है. इसके अलावा एक युवक का नाम केस से हटाने के नाम पर 55 हजार रुपये लेने का आरोप है.


पुलिस ने जांच के दौरान गवाहों को प्रभावित करने और उन्हें डराने-धमकाने के प्रयास की भी जानकारी जुटाई. जांच में थाना प्रभारी और कथित दलाल के बीच लगातार मोबाइल संपर्क होने की बात भी सामने आई है.


स्टेशन डायरी और दस्तावेजों की भी जांच

पुलिस के अनुसार थाने में रखे गए लोगों की स्टेशन डायरी में एंट्री नहीं होने की बात भी जांच में सामने आई है. थाने से छोड़े गए लोगों से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है.


जांच रिपोर्ट के आधार पर जादोपुर थाना कांड संख्या 185/2026, दिनांक 18 अगस्त को दर्ज किया गया. इसके बाद मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की गई.


चारों आरोपित गिरफ्तार

मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष अनिल राम, कथित दलाल राजू यादव, थाना चालक राकेश कुमार और चौकीदार महंथ कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सभी आरोपितों से पूछताछ की है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है.


पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि सरकारी पद और दायित्व का दुरुपयोग, रिश्वतखोरी, अवैध वसूली, लोगों को गैरकानूनी तरीके से निरुद्ध करना या जांच को प्रभावित करने का प्रयास किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
गोपालगंज से नमोनारायण मिश्रा की रिपोर्ट