ब्रेकिंग
बिहार कांग्रेस में बढ़ी कलह: 32 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, दिल्ली में प्रदर्शन के बाद जवाब तलबIRCTC केस में लालू परिवार पर आरोप तय होने पर बोले मृत्युंजय तिवारी, कहा..‘गलत किए हैं तो भुगतना पड़ेगा’मरीन ड्राइव पर रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग, CM सम्राट चौधरी से मिले अरुण भारतीप्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटकाबिहार कांग्रेस में बढ़ी कलह: 32 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, दिल्ली में प्रदर्शन के बाद जवाब तलबIRCTC केस में लालू परिवार पर आरोप तय होने पर बोले मृत्युंजय तिवारी, कहा..‘गलत किए हैं तो भुगतना पड़ेगा’मरीन ड्राइव पर रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग, CM सम्राट चौधरी से मिले अरुण भारतीप्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका

गोपालगंज में अपराधी बेलगाम: उत्पाद विभाग के जवान से इंसास राइफल लूटा, सर्च अभियान जारी

गोपालगंज के कुचायकोट में शराब जांच के दौरान युवक ने उत्पाद विभाग के जवान से इंसास राइफल लूटी और फरार हो गया। पुलिस का सघन सर्च अभियान जारी।

Bihar
अपराधियों में पुलिस का डर खत्म
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुर्म टोला के पास शराब तस्करी की जांच में तैनात उत्पाद विभाग के एक जवान की इंसास राइफल देर रात एक बाइक सवार युवक छीनकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तक सघन सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक और राइफल का कोई सुराग नहीं लग सका।


मिली जानकारी के अनुसार, जलालपुर रोड स्थित कुर्म टोला गांव के पास उत्पाद विभाग की टीम सहायक अवर निरीक्षक साकेत कुमार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो आरोपितों को पकड़कर विभागीय गाड़ी में बैठाया गया, जबकि टीम के जवान राजेश्वर सिंह सड़क किनारे वाहनों की जांच कर रहे थे तभी उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक बाइक सवार युवक को जवान ने रुकने का संकेत दिया। युवक रुकने के बजाय तेजी से भागने लगा। जवान ने उसका पैदल पीछा किया। 


पीछा करने के दौरान हुई झड़प में युवक जवान की राइफल छीनकर एनएच-27 की ओर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार और पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात तक पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। शनिवार को भी अभियान जारी रहा, लेकिन अब तक युवक और राइफल का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि उत्पाद अवर निरीक्षक साकेत कुमार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

टैग्स