ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

GOPALGANJ: लग्जरी कार में तहखाना बना गांजे की तस्करी, बड़ी खेप के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में पुलिस ने 75.8 किलो गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। लक्जरी कार में तहखाना बनाकर गांजा तस्करी की जा रही थी। कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी है, शराब पीने और बेचने दोनों पर सख्त मनाही है, कानून को तोड़ने पर सजा का भी प्रावधान है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि आए दिन शराब बरामद होता है और पीने वाले और बेचने वाले भी पकड़े जाते हैं। वही शराब बंद होने के बाद लोग सुखा नशा करने लगे हैं।


स्मैक और गांजा सहित कई नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। बिहार में आए दिन शराब के साथ-साथ गांजा और स्मैक पकड़ा जा रहा है। ताजा मामला गोपालगंज का है जहां गांजा तस्कर ने लग्जरी कार में तहखाना बना दिया और उसमें छीपाकर गांजे की बड़ी खेप पहुंचाने में लगे थे लेकिन तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।


 कुचायकोट थाने की पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा बलथरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध कार रजिस्ट्रेशन नंबर UP 54 X 5657 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में 75.800 किलोग्राम गांजा, नगद ₹4,200 रुपये, दो मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद हुई। इसके साथ ही मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। 


गिरफ्तार तस्करों की पहचान 

शिवा सहनी, पिता - मिरखूनी सहनी, निवासी - सरस्वती कॉलोनी, भोला रानी, थाना रूद्रपुर, जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखंड),  रमेश सहनी, पिता - हदया सहनी, निवासी - सरस्वती कॉलोनी, भोला रानी, थाना रूद्रपुर, जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) एवं  शंभू कुमार सहनी, पिता - हरेन्द्र सहनी, निवासी - दरवॉ, थाना ताजपुर, जिला समस्तीपुर (बिहार)। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया है कि वे गांजा की यह बड़ी खेप मुजफ्फरपुर (बिहार) से रामपुर (उत्तर प्रदेश) ले जा रहे थे।


बरामद सामान

 गांजा – 75.800 किलोग्राम,  कार - 01, नगद – 4,200 रुपये एवं दो मोबाइल। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। कुचायकोट थाना की इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की बरामदगी से तस्करी नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है।

नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट