ब्रेकिंग
भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख

गंडक के बढ़ते जलस्तर से गोपालगंज में अलर्ट, निचले इलाकों को खाली कराने में जुटा प्रशासन; तटबंधों की 24 घंटे निगरानी

Bihar Flood News: गोपालगंज में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वाल्मीकिनगर बराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद निचले और कैचमेंट इलाकों में माइकिंग कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

Bihar Flood News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood News: वाल्मीकिनगर बराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण आने वाले समय में गंडक नदी में और अधिक पानी आने की संभावना जताई जा रही है। 



बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से तटबंधों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। निचले और कैचमेंट एरिया में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। सदर एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह ने बताया कि नेपाल में अधिक बारिश होने के कारण वाल्मीकिनगर बराज से करीब 4 लाख क्यूसेक या उससे अधिक पानी छोड़े जाने की संभावना है। यह पानी गोपालगंज में कल तक पहुंचने की संभावना है।



इसे देखते हुए सभी अंचल अधिकारियों को कैचमेंट एरिया में माइकिंग कराने का निर्देश दिया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे निचले इलाकों को खाली कर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। प्रशासन की ओर से लोगों के साथ-साथ मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की अपील की जा रही है। एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन ने किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।



वहीं, प्रशासन की टीम लगातार कैचमेंट एरिया का निरीक्षण कर रही है। कुचायकोट के मितानिया में रेन कट की सूचना मिलने के बाद भी निरीक्षण किया गया, लेकिन मौके पर किसी तरह का रेन कट या बांध को नुकसान पहुंचाने वाली स्थिति नहीं मिली।



एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह ने बताया कि सारण तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। पूर्व में भी करीब साढ़े पांच से छह लाख क्यूसेक तक पानी आने के बावजूद तटबंध को कोई क्षति नहीं हुई थी। इस बार भी बांध की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।



फिलहाल प्रशासन का मुख्य फोकस कैचमेंट और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने पर है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते निचले इलाकों को खाली कर ऊंचे स्थानों पर शिफ्ट हो जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता