ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

गोपालगंज डीएम ने सबेया एयरपोर्ट कार्यों में तेजी के दिए निर्देश, नियमित समीक्षा का ऐलान

गोपालगंज डीएम पवन कुमार सिन्हा ने सबेया एयरफील्ड का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने पीलरिंग में तेजी, अतिक्रमण हटाने और विस्तृत नक्शा तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि एयरपोर्ट निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा..

bihar
सबेया एयरपोर्ट का निरीक्षण
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज डीएम पवन कुमार सिन्हा ने सबेया एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने कहा कि कार्यों की प्रगति की नियमित निगरानी की जाएगी। 


गोपालगंज जिले के बहुप्रतीक्षित सबेया एयरपोर्ट को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गया है। इसी कड़ी में डीएम पवन कुमार सिन्हा ने रविवार को सबेया एयरफील्ड का दौरा किया और वहां चल रहे कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एयर फील्ड की सरकारी भूमि की जमाबंदी जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए। 


उन्होंने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड में स्पष्ट रूप से भूमि का विवरण दर्ज होना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी या प्रशासनिक अड़चन न आए। वहीं, एयरफील्ड पर चल रहे पीलरिंग कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी हथुआ को विशेष रूप से निर्देशित किया कि अतिक्रमण की गई भूमि की पहचान कर, उस पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। 


उन्होंने स्पष्ट किया कि एयर फील्ड की एक-एक इंच भूमि का सत्यापन कर, आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने पूरे एयरफील्ड की भौगोलिक व तकनीकी जानकारी हासिल की और कहा कि एक विस्तृत नक्शा तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, जिससे विकास कार्यों की योजना को तेजी और स्पष्टता मिल सके। 


डीएम पवन कुमार सिन्हा ने यह भी कहा कि सबेया एयरफील्ड से जुड़े सभी कार्यों की नियमित समीक्षा जिला स्तर पर की जाएगी और संबंधित विभागीय पदाधिकारी इसकी रिपोर्ट देंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी जा रही है, क्योंकि इससे जिले की कनेक्टिविटी और संभावनाओं में बड़ा बदलाव आएगा। डीएम के निर्देशों के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि सबेया एयरपोर्ट का कायाकल्प जल्द ही पूरा होगा और गोपालगंज जिले को एक नई उड़ान मिलेगी।

टैग्स