ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

शख्स ने किया फोन, कहा- हैलो DM साहब मेरे पिता दुबई से लौटे हैं, कोरोना वायरस के हैं लक्षण

GOPALGANJ : एक शख्स ने गोपालगंज के डीएम अरशद अजीज के मोबाइल पर फोन कर कहा कि हैलो..डीएम साहब मेरे पिताजी कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटे हैं और इनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GOPALGANJ : एक शख्स ने गोपालगंज के डीएम अरशद अजीज के मोबाइल पर फोन कर कहा कि हैलो..डीएम साहब मेरे पिताजी कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटे हैं और इनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहा है. इसकी सूचना मैंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर को दी थी पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. 

शख्स के फोन करते ही डीएम साहब तुरंत एक्शन में आ गए और स्वास्थ्य विभाग को जांच करने का आदेश दिया. डीएम के आदेश के बाद ही स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आ गया और पीएचसी के डॉक्टर को मरीज की जांच करने के लिए बघेजी भेजा.

बताया जा रहा है कि जिले के बरौली थाना इलाके के बघेजी गांव का रहने वाला एक शख्स दुबई में रहता था और कुछ ही दिन पहले अपने गांव लौटा था. उसकी तबियत खराब होने पर उसके बेटे ने इसकी सूचना दी. जिसके बाद जांच के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया. हालांकि डॉक्टरों ने कोरोना की पुष्टि नहीं की है.