ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड का खुलासा, जमीन के लिए की गई थी हत्या, शूटर गिरफ्तार

10 दिन पहले उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवा में पूर्व मुखिया अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उस वक्त नामजद 3 आरोपियों को जेल भेजा गया था और अब मुख्य शूटर को पुलिस ने दबोचा है।

BIHAR POLICE
हत्या का खुलासा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

gopalganj crime news: गोपालगंज पुलिस ने पूर्व मुखिया अरविंद यादव हत्याकांड का खुलासा किया है। वही मुख्य शूटर अभिषेक यादव को भी गिरफ्तार किया है। अभिषेक यादव ने  पुलिस पर फायरिंग की थी तब जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी थी। 


घटना 10 दिन पूर्व उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवा की है जहां पूर्व मुखिया अरविंद यादव की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद एसआईटी की टीम जांच में लगी थी। शनिवार की देर शाम एसआईटी ने मुख्य शूटर अभिषेक यादव और लाइनर रंजीत गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। अभिषेक ने अपना जुर्म कबूल किया है। 


कहा कि भूमि विवाद में उसने हत्या की और हथियार नहर किनारे छिपा दिया। जांच में जुटी पुलिस घटनास्थल गई जहाँ से उसने हथियार छिपा रखा था। पुलिस को देख वो फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें मुख्य शूटर अभिषेक के पैर में गोली लग गयी। उसे ईलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि घटना का मुख्य कारण भूमि विवाद है। अभिषेक यादव और मृतक अरविंद यादव का जमीन को लेकर ही विवाद चल रहा था। 20 लाख रुपये के लिए अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।


नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट

टैग्स