ब्रेकिंग
प्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेलप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों ने लहराए हथियार, नर्तकियों के साथ किया डांस, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में उपनयन संस्कार कार्यक्रम के दौरान विधायक अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों ने खुलेआम हथियार लहराए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

बिहार न्यूज
पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों द्वारा खुलेआम हथियार लहराने का मामला सामने आया है। यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव की है। 


बताया जा रहा है कि विधायक अनंत सिंह एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गांव पहुंचे थे। इसी दौरान उनके स्वागत में जुटे समर्थक भोजपुरी गानों पर झूमते नजर आए और कुछ लोगों ने खुलेआम हथियार लहराने शुरू कर दिए। जैसे ही डीजे वाले भोजपुरी सिंगर करण सिंह का गाना "रंगदार के भतार भूमिहार जी" बजाया लोग झूमने लगे। उपनयन संस्कार कार्यक्रम में महिला डांसरों को भी बुलाया गया था। जो इस गाने पर डांस कर रही थी तब वहां मौजूद अनंत सिंह के समर्थक हथियार लेकर इस गाने पर झूमने लगे। इसका वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 


इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार लहराने वाले लोग कौन हैं और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनंत सिंह नर्तकी का डांस देख रहे हैं। अनंत सिंह के सामने डांसर पर नोटों की बारिश की जा रही है। 

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों ने लहराए हथियार, नर्तकियों के साथ किया डांस, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों ने लहराए हथियार, नर्तकियों के साथ किया डांस, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों ने लहराए हथियार, नर्तकियों के साथ किया डांस, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

टैग्स