ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: बिहार के इस जिले में बनने जा रहे चार नए पुल, दूर हो जाएगी इलाके के लोगों की यह पुरानी समस्या

Bihar News: गोपालगंज के मांझा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से सारण नहर पर, करीब तेरह करोड़ रुपये की लागत से चार पुलों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज के मांझा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से सारण नहर पर, करीब तेरह करोड़ रुपये की लागत से चार पुलों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। विभाग ने स्थल का सर्वेक्षण कर प्राक्कलन तैयार कर लिया है और अब निविदा की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है।


यह पुल निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए जिला संचालन समिति द्वारा अनुशंसित सूची के आधार पर किया जाएगा। प्रस्तावित चार पुलों का निर्माण मांझा प्रखंड के तीन पंचायतों में होगा। बहोराहाता गांव में सारण नहर पर 4 करोड़ की लागत से 35 मीटर लंबा पुल और धनखड़ हरिजन टोली और बीन टोली गांव के बीच सारण नहर पर 3.93 करोड़ की लागत से 35 मीटर लंबा पुल का निर्माण होगा। 


इस पुल के निर्माण से धनखड़ गांव का सीधा संपर्क प्रखंड मुख्यालय से जुड़ जाएगा। अभी गांव के लोगों को मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब सात किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पुल बनने के बाद यह दूरी घटकर मात्र एक किलोमीटर रह जाएगी।


वहीं कर्णपुरा और पथरा गांव के बीच नदी पर 3.86 करोड़ की लागत से 10 मीटर लंबा पुल और कोइनी धमही नदी पर एक पुल का निर्माण होगा जिसकी लागत करीब 1 करोड़ रुपए होगी। इन पुलों के निर्माण से मांझा प्रखंड के ग्रामीण इलाकों का संपर्क सुगम होगा, जिससे लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। पुलों के निर्माण के बाद इलाके के गांवों के निवासियों को अब प्रखंड मुख्यालय और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में काफी सहूलियत होगी।