ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दोस्तों के साथ तलाब में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मातम का माहौल

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक किशोर की डूबने से मौत हो गई है। यह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान पानी में झल

दोस्तों के साथ तलाब में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक किशोर की डूबने से मौत हो गई है। यह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान पानी में झलांग लगाने के बाद वो वापस नहीं आया और गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया। 


दरअसल, गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के चांदपरना गांव स्थित तालाब से एक किशोर का शव पुलिस ने बरामद किया है। बरामद शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के चांदपरना गांव निवासी रंजीत पांडेय के 17 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार पांडेय के रूप में की गई है। 


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गौरव शनिवार की शाम अपने दोस्तों के साथ गांव के ही पास स्थित रेलवे के किनारे तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान उंचाई से वह पानी में कूदा लेकिन दुबारा वह पानी से वापस नहीं आया। जब तक उसके दोस्त कुछ समझ पाते तब तक वह लापता हो गया। दोस्तों ने इसकी सूचना तत्काल उसके परिजनो को दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नही चल सका. इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। 


उधर, सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को ढूंढ कर बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में तीसरे स्थान पर था। पिछले बार मैट्रिक की परीक्षा दी थी लेकिन फेल हो जाने के कारण दोबारा इस बार मैट्रिक की परीक्षा दिया था। फिलहाल उसकी मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।