ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, प्रोग्राम के बाद वापस लौट रहे दो डांसर की मौत; दो की हालत नाजुक

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सड़क हादसा में लोगों की जान जा रही है।इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपलग

डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, प्रोग्राम के बाद वापस लौट रहे दो डांसर की मौत; दो की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सड़क हादसा में लोगों की जान जा रही है।इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपलगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई है। जसिमें प्रोग्राम से लौट रही दो नर्तकी की मौत हो गई। जबकि दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 


जानकारी के अनुसार, गोपालगंज में सड़क हादसे में दो नर्तकी की मौत हो गई है। यहां घटना जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के पास की है जहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो नर्तकियों की मौत हो गई जबकि दो नर्तकी बुरी तरह जख्मी हो गई है। जिसमे एक नर्तकी की स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है। जख्मियों में नेहा और अंजना शामिल है। 


बताया जा रहा है कि, मृत नर्तकी जादोपुर थाना क्षेत्र के किसी प्रोग्राम में गई थी। वापस लौटने के दौरान जैसे ही स्कॉर्पियो भोजपुरवा गांव के पास पहुंची तभी ड्राइवर को नींद आने लगी। इसी दौरान चालक ने झपकी ली और स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराते हुए उस पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा इतना भीषण था की स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। 


उधर, स्कॉर्पियो में सवार एक नर्तकी किन्नर उछल कर पुल के नीचे पानी में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरी नर्तकी ने स्कॉर्पियो में ही दम तोड़ दिया। स्कॉर्पियो में सवार ड्राइवर और अन्य तीन युवक मौके से फरार हो गए। जबकि दो अन्य नर्तकी बुरी तरह जख्मी हो गई है। जख्मी लोगों को तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर भेज दिया। हालांकि अभी तक मृतकों पहचान नहीं हो सकी है कि ये लोग कहां की रहने वाली है। इस संदर्भ में मांझागढ़ थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो के डिवाइडर से टकराने से दो की मौत हुई है और दो जख्मी है।