ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

देसी दूल्हा-विदेशी दुल्हन, फिलीपींस की वेलमुन ने बिहार के धीरज से रचाई शादी

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन की की शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। गोपालगंज के धीरज और फि

देसी दूल्हा-विदेशी दुल्हन, फिलीपींस की वेलमुन ने बिहार के धीरज से रचाई शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन की की शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। गोपालगंज के धीरज और फिलीपींस की वेलमुन डुमरा की शादी धूमधाम के साथ संपन्न हुई। 


विदेश में रहकर भी दोनों ने भारतीय रीति-रिवाज के साथ शादी की। पहले एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाया फिर शादी के सात फेरे लगाया और वेलमुन की मांग को धीरज ने सिन्दूर से भरा। शादी के बाद दोनों एक दूसरे के हो गये। 


दरअसल गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मुरार बतराहा गांव में यह शादी हुई थी। जिसकी चर्चा पूरे गांव में हो रही है। होगी भी क्यों नहीं लड़का बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है जबकि लड़की फिलीपींस की रहने वाली है। देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन की शादी को देखने के लिए गांव के लोग इक्टठा हुए। वही परिजनों की उपस्थिति में दोनों की शादी धूमधाम के साथ करायी गयी। 


बताया जाता है कि दोनों फिलिपींस में नौकरी किया करते हैं। लड़का होटल मैनेजर तो लड़की मार्केटिंग स्टाफ है। दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। एक दूसरे से प्यार करते थे। सात जन्मों तक साथ रहने का दोनों ने वादा किया था। इसी वादे को निभाने के लिए वेलमुन डुमरा फिलिपींस से गोपालगंज अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी। स्पेशल वीजा लेकर वह फिलीपींस से इंडिया पहुंच गयी। जहां बिहार के गोपालगंज स्थित प्रेमी धीरज के आवास पर दोनों की शादी 18 मई को संपन्न हुई। इस शादी से दोनों काफी खुश है।


देसी दूल्हा-विदेशी दुल्हन, फिलीपींस की वेलमुन ने बिहार के धीरज से रचाई शादी

देसी दूल्हा-विदेशी दुल्हन, फिलीपींस की वेलमुन ने बिहार के धीरज से रचाई शादी

टैग्स