ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News : बीजेपी नेता की महिलाओं ने कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

Bihar News : इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग वीडियो के मजे ले रहे हैं, तो वहीँ कई लोग ऐसे भी हैं जो इस घटना की निंदा कर रहे.

Bihar News
गोपालगंज में कलह
© reporter
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News : गोपालगंज से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई  है। बैकुण्ठपुर कृषि भवन में बीजेपी नेता लक्ष्मण चौधरी की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। वायरल क्लिप में कुछ महिलाएं नेता को पीटती दिख रही हैं, जिसके बाद यह घटना चर्चा का केंद्र बन गई। हालाँकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हुई है।  


बीज वितरण बना विवाद की वजह

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को बैकुण्ठपुर कृषि भवन में मसूर के बीज का वितरण हो रहा था। वहाँ पुरुषों और महिलाओं की लंबी कतार लगी थी। इसी बीच बीजेपी नेता लक्ष्मण चौधरी वहाँ पहुँचे और बिना लाइन में लगे बीज लेने की कोशिश करने लगे। यह बात वहाँ मौजूद महिलाओं को नागवार गुजरी। गुस्साई महिलाओं ने पहले आपत्ति जताई, फिर हाथ उठा दिया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुँच गया।


वीडियो ने मचाया हंगामा

किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ ही घंटों में यह क्लिप वायरल हो गई। वीडियो में महिलाएँ नेता को डाँटती और पीटती नजर आ रही हैं, बाद में इस कलह में वहां मौजूद पुरुष भी शामिल हो गए। लोग इसे देखकर हैरान हैं और सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कोई इसे "होली का असली रंग" बता रहा है, तो कोई "नेता जी की क्लास" कहकर मजे ले रहा है।


क्या है सच्चाई?

फिलहाल इस वीडियो की सत्यता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीज वितरण के दौरान ऐसी घटना हुई, लेकिन पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लक्ष्मण चौधरी ने भी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। यह पहली बार नहीं है जब बिहार में किसी नेता की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ हो, लेकिन हर बार की तरह यह भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।  


नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता