ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने कई छात्रों को रौंदा, मौके पर मची अफरा-तफरी

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने स्कूल से घर लौट रहे 6 छात्रों को रौंद दिया है, जिसके बाद मौके पर अफरा-त

बिहार: तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने कई छात्रों को रौंदा, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने स्कूल से घर लौट रहे 6 छात्रों को रौंद दिया है, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना जादोपुर थाना के बगहा गांव की है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार को साइकिल सवार बच्चे स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे, तभी तेज गति से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद डाला। इस हादसे में 6 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। हादसे के बाद ड्राइवर स्कॉर्पियों को खड़ा कर मौके से फरार हो गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियों को जब्त कर लिया है और सभी घायल छात्रों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी घायल बच्चे जादोपुर स्थित रामरतन शाही हाई स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स